Arya Vidya Sabha , an educational society of Arya Samaj , Napier Town, Jabalpur runs the school.Arya Vidhya Sabha was established in 1956 duly registered with registrar of Societies Government of M.P. vide No-99/56-57 dated 24th October 1956. It has its own rules and laws , which has been revised and aproved by registrar on 02nd April 2013.Our aim is to promote the moral, social, physical, cultural, intellectual and educational development and well being of students particularly girl students. Today 55% of our students are girls.We also promote literacy, vedic, technical, professional, and socially useful productive education to our students.At present we are running the following 04 schools :1. आर्य कन्या प्राथमिक विधालय (Hindi Medium)2. आर्य कन्या उ.मा.विधालय (Hindi Medium)3. आर्य बालक हाई स्कूल (Hindi Medium)4. AVS Public School.(English Medium)आर्य विधा सभा ,जबलपुर(पंजीयन क्रमांक 99 -56 -57 दिनांक 24 -10 -1956 )संचालित शालाये - आर्य बाल हाई स्कूल, आर्य कन्या प्राथमिक विधालय, आर्य कन्या उ.मा.विधालय, AVS Public School.(English Medium)जिससे विधा ,सभ्यता ,धर्मात्मता ,जितेन्द्रियतादि की बढ़ती होवे और अविधा आदि दोष छूटे ,उसको शिक्षा कहते है - "महर्षि दयानन्द सरस्वती"शिक्षा के इन्ही गुणों को मूर्त रूप से देने के लिए ही आर्य विधा सभा ने विभिन्न शालाओं को स्थापना की | संस्था का मूल उद्देश्य ,उपेक्षित निर्धन ,बेसहारा बच्चों को शिक्षित व् संस्कारित करना है |वर्तमान में लगभग 300 छात्र-छात्रायें इन संस्थाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे है | समाज में सभी वर्गों के बच्चों को अर्थ ,जाति व धर्म के भेद को भूलकर ,शिक्षा देकर संस्कारित करना, उन्हें सुनागरिक व सच्चा मानव बनाना हमारा लक्ष्य है |समाज का वह वर्ग जो अर्थाभाव के कारण शिक्षा की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है व शिक्षा से वंचित है उनको शाला की मुख्य धारा से जोड़कर ,व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करना, विकसित बौद्धिक विकास से उनको स्वावलम्बी बनाना हमारी आकांक्षा है |हमारी संस्थाओं में शिक्षा का माध्यम स्वभाषा ,राष्ट्रभाषा हिंदी है | आज अंग्रेजी माध्यम की शालाओं की बढ़ती मांग को देखते हुऐ आर्य विधा सभा द्वारा भी अप्रैल 2013 से AVS PUBLIC SCHOOL.(English Medium) प्रारम्भ कर दिया है | एवं वर्तमान में Nursery, KG 1, KG2 एवं Class1 to Class 7 का शिक्षण हो रहा है, एवं प्रतिवर्ष कक्षाएं बढ़ाने का प्रस्ताव है |अंग्रेजी का ज्ञान समय की मांग हैं इसके शिक्षण की समुचित व्यवस्था भी हमारी शालाओं में की गई हैं | लेकिन फिर भी मातृभाषा में शिक्षण द्वारा हम अपने राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति सजग हैं | बालिकाओं के लिए उच्च्तर माध्यमिक कक्षाओं में कला, वाणिज्य व विज्ञान विषयों के विकल्प हैं| बालकों के शिक्षा की व्यवस्था हाई स्कूल तक हैं |आर्थिक स्वालम्बन के मद्देनजर कक्षा 6वी से 12वी तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था हैं | जिसके लिए प्रशिाक्षित शिक्षक नियुक्त किये गये हैं | शालाओं में अन्य समाजोपयोगी उत्पादक कार्यो के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था हैं |विधार्थियों में शारीरिक बल, भावनात्मक स्थिरता तथा सामाजिक व्यवहार में परिपक्वता लाने के लिये और आज के दौर में व्याप्त हताशा ,असुरक्षा से उन्हें बचाने के लिये अनेको गतिविधियों का आयोजन कुशल निर्देशन व सही पर्यावरण में किया जाता हैं |इनमें से प्रमुख हैं योग ,कराटे, खेलकूद का प्रशिक्षण ,रेड क्रॉस /स्काउट /गाइड /बुलबुल, आर्य वीर दलों का गठन , अंताक्षरी ,निबंध लेखन ,वाद-विवाद ,तात्कालिक भाषण आदि साहित्यिक गति विधियों के आयोजन तथा नृत्य ,गायन,नाटक जैसी सांस्कृतिक विधाओं के मंचन द्वारा विधार्थियों में अपनी संस्कृति व परम्पराओ के प्रति सम्मान की भावनाओ को जागृत करने का प्रयास किया जाता हैं |छात्रों में राष्ट्र भक्ति ,कर्तव्य परायणता, अनुशासन बद्धता जितेन्द्रियता, संवेदनशीलता,परोपकार,सहिष्णुता आदि संस्कारो को दृढ़ करने के लिये नीति शिक्षा का सोपान बध्द प्रशिक्षण दिया जाता हैं |वेद मंत्रो का सामूहिक उच्चारण व वैदिक यज्ञ प्रक्रिया में सभी छात्र सहर्ष सम्मिलित होते हैं | समय समय पर विद्धवानो के प्रवचनों द्वारा भी परोक्ष रूप से छात्रों में चारित्रिक विकास का प्रयास किया जाता हैं |शासकीय अनुदान के आभाव में समस्त आर्य संस्थाएं ,आप जैसे सदभावी लोगो के उदार दान व सदभावनाओं से चल रही हैं |जिसके लिये हम सभी दान दाताओं के अत्यन्त आभारी हैं| हमारी हार्दिक आकांक्षा हैं की संस्थाओं की निरन्तर व उचित प्रगति के लिये आप जैसे सजग, समर्पित ,नागरिक संस्था से जुड़े | स्वाभाविक हैं कि आपके सानिध्य से न केवल हम गौरवान्ति होंगे अपितु आपके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से संस्थाये भी उन्नति करेंगी |समस्त सदस्यगणआर्य विधा सभाजबलपुर आर्य समाज उच्च्तर माध्यमिक विधालय :2401052श्री मुकुल ब्योत्रा (अध्यक्ष)मोबाइल: 9425806626श्रीमती सुवर्चा शर्मा (सचिव)मोबाइल: 9977025234